फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 bighas of wheat crop destroyed due to wind and rain

Lucknow News: हवा, बारिश से 500 बीघा गेहूं की फसल धराशायी, किसान मायूस

Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
500 bighas of wheat crop destroyed due to wind and rain
रायबरेली। जिले के चार लाख 75 हजार किसानों के लिए कभी ओले तो कभी बारिश मुसीबत बनी है। बृहस्पतिवार रात एक बार फिर हवा और बारिश से गेहूं की करीब 500 बीघे फसल धराशायी हो गई। जबकि सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ। खेतों मे पड़े गेहूं के बोझ भीग गए। इससे मड़ाई का काम ठप हो गया है। मौसम का यही हाल रहा तो इस बार किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जिले में इस बार एक लाख 33 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है। 40 फीसदी गेहूं की फसल पक चुकी है वहीं अगले पंद्रह दिन में शेष फसल पक जाने की उम्मीद थी। ऐसे में बृहस्पतिवार रात मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के साथ ही जगतपुर, रोहनिया, ऊंचाहार, राही, अमावां, हरचंदपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल और बोझ भीगने से हुआ। मड़ाई का कार्य ठप हो गया। अब किसानों को मड़ाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वहीं जिले में करीब 5 हजार हेक्टेयर में बाेई गई सरसों की फसल को 10 प्रतिशत को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दस दिन पहले भी बारिश और ओले गिरने से गेहूं, सरसों व चने की फसल को भारी नुकसान हुआ था। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फसल नुकसान का सर्वे कराया था। जिला प्रशासन के अफसरों का दावा था कि यहां पर 33 फीसदी से कम फसल नुकसान हुआ है। इससे किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा। अब फिर हवा और बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों के चेहरे मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार लागत निकालना हो जाएगा मुश्किल
रोहनिया ब्लॉक के किसान रिंकू द्विवेदी व पिंकू सिंह कहते हैं कि गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी होने से बारिश से भीग गई। इससे गेहूं की फसल की मड़ाई का काम बंद हो गया है। अब फसल की मड़ाई करने में बालियां टूटकर खेतो में गिर जाएंगी। इससे नुकसान होगा। किसान रवी कुमार, रामफेर पटेल कहते हैं कि गेहूं की फसल गिरने से काफी नुकसान हुआ है।



जिले में हवा चलने के साथ बारिश हुई है लेकिन फसलों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। किसान समय से गेहूं की फसल की मड़ाई का कार्य कर लें।
- रविचंद्र प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed