{"_id":"68ab76776c0510f859016975","slug":"50-thousand-rupees-demanded-from-junior-engineer-case-registered-against-two-people-lucknow-news-c-13-knp1002-1352489-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवर अभियंता से मांगे 50 हजार, दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवर अभियंता से मांगे 50 हजार, दो लोगों पर केस दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरखंड स्थित रेजीडेंसी परीक्षण खंड कार्यालय में तैनात अवर अभियंता मुकुल कुमार यादव ने खुद को मीडियाकर्मी बताने वाले नीरज वर्मा व राजीव तिवारी पर उनसे चौक स्थित दफ्तर में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। चौक पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मुकुल के मुताबिक वह 20 अगस्त की शाम साढ़े चार बजे विक्टोरिया चौक कार्यालय रकम जमा करने पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह अधिशासी अभियंता के कमरे से बाहर निकले तो दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि तुम्हारे खिलाफ मैं खबर चलाने जा रहा हूं। अगर खबर रोकना है तो इसके लिए 50 हजार रुपये दो। मुकुल का आरोप है कि विरोध पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह से दफ्तर में मौजूद विशाल, शिवम, अरविंद व शेखर सिंह ने बीच बचाव किया। इस पर आरोपियों ने कंट्रोल रूम में रखी लाॅगशीट व सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक विवेचना चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।