फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 thousand poor will not have to burn the stove

Lucknow News: 50 हजार गरीबों को नहीं फूंकना पड़ेगा चूल्हा

Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 thousand poor will not have to burn the stove
रायबरेली। जिले के 50 हजार गरीबों के घरों में अब चूल्हे की बजाय रसोई गैस पर रोटी बन सकेगी। वजह प्रदेश सरकार ने गरीबों को उज्ज्वला योजना का लाभ देने के लिए बजट में प्रावधान किया है। बुजुर्गों को नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में उज्ज्वला योजना संचालित है। योजना के तहत गरीबों को रसोई गैस की व्यवस्था की जाती है। जिले में इस योजना का लाभ दो लाख 80 हजार गरीब परिवारों को मिल चुका है। 50 हजार ऐसे गरीब हैं, जो रसोई गैस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने बताया कि बजट में घोषणा से जिले में 50 हजार गरीबों को जल्द ही रसोई गैस की सुविधा मिल सकेगी। उधर, जिले में एक लाख वृद्धावस्था पेंशनधारक हैं। बुजुर्गों को समय से पेंशन नहीं मिल पाती। अब उन्हें नियमित रूप से पेंशन मिल सकेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की घोषणा के बाद बुजुर्गों को नियमित रूप से पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


4.50 लाख किसानों को मिल सकेगी सम्मान निधि
जिले के चार लाख 50 हजार 236 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नियमित रूप से मिल सकेगा। सरकार नेे बजट में लाभार्थी किसानों के लिए पैसा दिया है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपये दिए जाते हैं। उप कृषि निदेशक विनय सिंह ने बताया कि सम्मान निधि से किसानों का रुझान खेती करने की तरफ बढ़ा है। बजट में ऐलान के बाद नियमित रूप से इस योजना का लाभ किसानों को मिल सकेगा। रबी की फसल में 75 हजार 234 किसानों ने फसलों को बीमा कराया है। फसल नुकसान होने पर किसानों को बीमा का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बन्नावां में बनेगा गो संरक्षण केंद्र
बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के बन्नावां गांव में गो संरक्षण केंद्र बनाने का रास्ता साफ हो गया है। पशुपालन विभाग की तरफ से गो संरक्षण केंद्र के लिए बन्नावां गांव में दो एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई थी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। बजट न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। अब गो संरक्षण केंद्र के लिए बजट में ऐलान किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से वृहद गो संरक्षण केंद्र बनना है। इसमें 300 गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा।
150 स्थानों पर लगेंगी किसान पाठशालाएं
जिले में करीब 150 स्थानों पर किसान पाठशालाएं लगाईं जाएंगी। पाठशालाओं में किसानों को अच्छी खेती करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने बजट में किसान पाठशाला शुरू करने का ऐलान किया है। ऐसा होने से कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उप कृषि निदेशक विनय सिंह ने बताया कि किसान पाठशालाओं में किसानों को खरीफ फसल प्रबंधन, कृषि विविधीकरण, पराली प्रबंधन, कृषकों के आय वृद्वि के उपाय, कृषक उत्पादक संगठन, जैविक खेती फसल चक्र की जानकारी दी जाएगी।


धार्मिक स्थलों का हो सकेगा विकास
जिले में डलमऊ और गोकना गंगाघाट धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। वैसे तो यहां पर हर दिन लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान यहां पर लाखों लोग जुटते हैं। अब इन धार्मिक स्थलों का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed