{"_id":"6885c2cf193758663f066368","slug":"50-subsidy-will-be-given-on-fencing-for-protection-of-horticultural-crops-in-up-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग पर मिलेगा 50% अनुदान, 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग पर मिलेगा 50% अनुदान, 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा लाभ
Sun, 27 Jul 2025 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:40 AM IST
सार
यूपी में बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। फेंसिंग अब बागवानी मिशन योजना में शामिल हो गई है। इसमें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जाएगा। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
बागवानी कर तैयार की गई सेब की फसल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को फेंसिंग पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बागवानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। फल, सब्जी, मसाले, फूल, सगंध व औषधीय पौधों की खेती पर अनुदान के साथ एक अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। योजना के तहत एक रनिंग मीटर फेंसिंग की अनुमन्य लागत 300 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें किसानों को 150 रुपये प्रति मीटर यानि 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक किसान अधिकतम 1000 मीटर तक फेंसिंग पर अनुदान ले सकेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने कुल 2.5 लाख मीटर फेंसिंग कराने का लक्ष्य तय किया है। इस प्रयास से प्रदेश में बागवानी फसलों की रक्षा तो होगी ही, साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
इस पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीकरण
योजना के तहत लोहे के मजबूत पोलों का उपयोग किया जाएगा, जिनके बीच 10 फुट की दूरी रखी जाएगी। इन पोलों के बीच 4 क्षैतिज तारों से बाड़बंदी की जाएगी, जिससे यह सुरक्षा व्यवस्था मजबूत व दीर्घकालिक होगी। इस योजना का लाभ 'प्रथम आवक प्रथम पावक' के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक बागवान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए dbt.uphorticul-ture.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।