फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50% seats are remaining vacant in polytechnic

Lucknow News: पॉलीटेक्निक में खाली रह जा रहीं 50 फीसदी सीटें

Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
50% seats are remaining vacant in polytechnic
- रोजगार न मिलने से निराशा, इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के इच्छुक नहीं अभ्यर्थी
विज्ञापन

लखनऊ। तीन साल की इंजीनियरिंग पढ़ाई के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे निराश युवाओं का अब पॉलीटेक्निक से मोह भंग हो रहा है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, हर साल करीब 50 फीसदी सीटों पर युवा प्रवेश नहीं ले रहे हैं। आवेदन के बावजूद बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग की सीटें खाली रह जा रही हैं।

प्राविधिक शिक्षा परिषद के एक अफसर ने बताया कि सरकारी क्षेत्रों में रोजगार का अभाव है, जबकि अधिकतर निजी कंपनियों में भी 15000 से अधिक मासिक का वेतन नहीं मिलता है। तीन साल की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद रोजगार न मिलने से निराश युवाओं को देखकर अन्य अभ्यर्थी भी पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने में इच्छा जाहिर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद नहीं मिल रहा रोजगार
लखनऊ के राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक में इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की क्षमता 2000 से अधिक है। इनमें हर साल 1200 के करीब अभ्यर्थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करते हैं, लेकिन महज 400 से 450 को ही अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मिल पाता है। इनमें भी योग्यता के अनुसार वेतन न मिलने से युवाक बीच में ही नौकरी छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक में सीटें व प्रवेश की स्थिति
वर्ष मौजूद सीटें दाखिले
2020 239155 124529
2021 235500 131618
2022 248388 134266
2023 300963 89340
2024 270785 115444

पॉलीटेक्निक में रोजगार परक शिक्षा देने पर जोर
पॉलीटेक्निक के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को रोजगार परक बनाया जा रहा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सामान्य जानकारी के साथ ही तकनीक व कौशल परक शिक्षा मिले, इसके आधार पर पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर पॉलिटेक्निक में बदलाव हुए हैं। यहां प्रयोगात्मक पढ़ाई में सुधार हुआ है, साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। - विजय पाल सिंह, संयुक्त निदेशक, प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ क्षेत्र
---------------------------
आईटीआई में भी अच्छी नहीं स्थिति
वर्ष मौजूद सीटें दाखिले

2020 120639 94804

2021 120275 102338

2022 119971 112714

2023 120967 105507
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed