{"_id":"3991629ae80b1396e05cb7d66704ff3a","slug":"50-people-died-in-up-because-of-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 58 जिले आपदा प्रभावित, मौतें 50 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 58 जिले आपदा प्रभावित, मौतें 50 पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों की संख्या 58 और मृतकों की संख्या 50 पहुंच गई है। इस बीच आपदा प्रभावित जिलों के 9.45 लाख किसानों में 401.35 करोड़ रुपये सहायता के रूप में बांटे गए हैं।
विज्ञापन
उधर सरकार ने जिलाधिकारियों को आपदा राहत के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में केंद्र सरकार के नए मानक 33 फीसदी नुकसान पर फसलों के मुआवजे के आकलन का काम तेजी से चल रहा है।
नए मानक के तहत सर्वे पर फसलों के नुकसान पर मुआवजे के दायरे में गाजियाबाद, रायबरेली व हरदोई जिले भी आ गए हैं।
अब नए मानक में आपदा प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। 44 जिले 50 फीसदी नुकसान केपुराने मानक में ही आ गए थे।
इस तरह आपदा प्रभावित जिलों की संख्या 58 पहुंच गई है। उधर ओलावृष्टि व अतिवृष्टि संबंधी दैवी आपदा के दौरान मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है।
राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को आगाह किया है कि आपदा राहत के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। लापरवाही के मामले सामने आने पर अधिकारी भी दंडित किए जाएंगे।
विज्ञापन