फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 lakhs extorted from businessman in the name of flat

Lucknow News: फ्लैट के नाम पर कारोबारी से 50 लाख ऐंठे

Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs extorted from businessman in the name of flat
फ्लैट के नाम पर कारोबारी से 50 लाख ऐंठे
लखनऊ। गाजियाबाद के लोहिया नगर निवासी अम्बरीष तिवारी व उसकी पत्नी वर्णिका ने खुद को एमएलए बताकर विभूतिखंड निवासी कारोबारी दिनेश गांधी से दो फ्लैटों के नाम पर 50 लाख रुपये ऐंठ लिए। विभूतिखंड पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दिनेश के मुताबिक वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इस संबंध में उनकी मुलाकात आरोपी दंपती से हुई थी। दोनों ने खुद को एमएलए बताया था। कहा था कि दोनों भाव्या क्रियेटर्स प्रा.लि. कंपनी के मालिक हैं। अम्बरीष ने कहा कि विभूतिखंड में कॉमर्शियल टावर का निर्माण करा रहा है। घनिष्ठता बढ़ने पर दिनेश ने टावर में कॉमर्शियल स्पेस खरीदा था। कुछ दिन बाद दो फ्लैट खरीदने की बात कही। सौदा तय होने पर दंपती को 50 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

कारोबारी का आरोप है कि न तो फ्लैटों की रजिस्ट्री उनके नाम पर हुई और न ही आरोपियों ने रकम लौटाई। बात करने पर दंपती व उनके तीन अज्ञात साथियों ने कॉल पर गाली गलौज की। बाद में पता चला कि बिल्डिंग का नक्शा जाली था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed