{"_id":"65d1dfc611cf2e62110ece16","slug":"5-thousand-jawans-will-deployed-for-ground-breaking-ceremony-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"GBC 4.0: पीएम मोदी तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GBC 4.0: पीएम मोदी तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात
Sun, 18 Feb 2024 04:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Feb 2024 04:15 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की सुरक्षा के लिए पांच हजार जवानों की तैनाती की जाएगी और पूरा इलाका नो-फ्लाइंग जोन रहेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को तीन दिवसीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। करीब पांच हजार जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास का इलाका नो-फ्लाई जोन रहेगा। एंटी ड्रोन टीम की तैनाती की जाएगी। कमिश्रनेट के अफसरों ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में चार पुलिस अधीक्षक, 12 एएसपी, 31 डीएसपी, 79 इंस्पेक्टर, 416 दरोगा, 37 महिला दरोगा, 2056 सिपाही तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी व अन्य अर्द्वसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। एलआइयू के अफसर भी निगरानी करेंगे। आसपास की ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मियों सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एयरपोर्ट से आईजीपी तक यूपी की संस्कृति का दीदार करेंगे आगंतुक, 350 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड बनेगा नई ऊर्जा का नया 'ऊर्जांचल', धरातल पर उतरेंगी 182 परियोजनाएं
इसके अलावा यातायात व्यवस्था में 16 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 123 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 190 हेड कांस्टेबल व 600 सिपाही तैनात किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय से पांच पुलिस अधीक्षक, 10 एएसपी, 24 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 155 दरोगा, व 570 सिपाहियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।