फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 people of a family cut in sultanpur

एक ही परिवार के 5 लोगों को बांके से काट डाला

Thu, 08 Oct 2015 10:19 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
5 people of a family cut in sultanpur

यूपी के सुल्तानपुर जिले के कोइरीपुर टाउन एरिया के पंत नगर मोहल्ले में मामूली बात पर एक युवक ने बुधवार को एक ही परिवार के पांच लोगों को बांके से काट डाला। इस वारदात में दो सगे और एक चचेरे भाई की मौत हो गई। वहीं, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सरेशाम ट्रिपल मर्डर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी विनय कुमार यादव ने आरोपी लईक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की है। लईक एक दशक पहले हुई सभाजीत यादव की हत्या में भी मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के पंत नगर मोहल्ले में अलाउद्दीन का मकान है। दो दिन पहले उनके घर के सामने टाउन एरिया के शास्त्री नगर मोहल्ले के लईक के लघुशंका करने पर अलाउद्दीन के बेटे जौहर(18) व गौहर (16) की उससे कहासुनी हुई थी। इससे भड़का लईक बांका लेकर बुधवार शाम सात बजे अलाउद्दीन के घर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों की हुई मौत

5 people of a family cut in sultanpur

उसने जौहर, गौहर, अलाउद्दीन के भाई सरफुद्दीन के बड़े बेटे मैनुउद्दीन (30) और जावेद (20) पर हमला कर दिया। बच्चों को बचाने दौड़ी सरफुद्दीन की पत्नी अमीना बानो (50) पर भी प्रहार कर दिया। हमले से जौहर, गौहर और जावेद की मौत हो गई।

जबकि मैनुद्दीन और अमीना बानो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पांचों को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जौहर, गौहर और जावेद को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर हालत में अमीना बानो और मैनुउद्दीन को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी, सीओ सिटी नवीन कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed