फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 lakhe fraud from bank account

जालसाजों ने सैन्यकर्मी समेत चार के खातों से उडाये 5 लाख

Sun, 01 Nov 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
5 lakhe fraud from bank account
राजधानी में साइबर जालसाजों ने सैन्यकर्मी समेत चार लोगों के खातों से पांच लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं। साइबर सेल की मदद से मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुशीनगर निवासी वीरेंद्र सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से करीब एक लाख रुपये पार कर दिये। कैंट थाना प्रभारी ने बताया की वीरेंद्र की तहरीर के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने परिचित सुरेंद्र चौहान के खाते में ई-वॉलट से रुपये ट्रांसफर किए थे। गलती से सुरेंद्र की जगह किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में रुपये चले गए। गूगल-पे कस्टमर केयर पर सम्पर्क किया। कस्टमर केयर कर्मी बन बात करने वाले व्यक्ति ने खाते की डिटेल हासिल करने के बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद ही वीरेंद्र के पास दो बार में करीब एक लाख रुपये निकाले जाने का मेसेज आया।
विज्ञापन

वहीं महानगर सेक्टर-ए निवासी सरोज शुक्ला ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया की उनके खाते से करीब दो लाख 93 हजारी निकल गये। पुलिस ने बताया की सरोज शुक्ला की तहरीर के मुताबिक सेंट्रल बैंक में सरोद का अकाउंट है। उन्हें बैंक कर्मचारी बन एक युवक ने कॉल की थी। सरोज का एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहते हुए उन्हें बातों में उलझा कर ठग ने खाते की सारी डिटेल हासिल कर ली। जिसके बाद सरोज के अकाउंट से करीब दो लाख 93 हजार रुपये निकाले गए। बैंक पहुंच कर पासबुक अपडेट कराने पर सरोज को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुर्सी रोड निवासी संदीप निगम ने स्थानीय थानें में तहरीर दिया की उनके खाते से साइबर जालसाजों ने करीब 64 हजार रूपये पार कर दिया। पुलिस के मुताबिकर संदीप की तहरीर के मुताबिक उनको मधु नाम की महिला ने बैंक कर्मी बन फोन किया। आरोपी ने संदीप के खाते की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर डिटेल हासिल कर ली। जिसके बाद संदीप के अकाउंट से 64 हजार रुपये निकाल लिए गए।

वहीं निलमथा निवासी मो. नईम ने कैंट थाने में तहरीर दिया की साइबर जालसाजों ने उनके खाते से करीब 78 हजार पार कर दिये। पुलिस ने बताया की नईम की तहरीर के मुताबिक अमीनाबाद केनरा बैंक में नईम का अकाउंट है। कुछ दिन पहले नईम के पास एक फोन आया था। बैंक कर्मी बन बात करने वाले शख्स ने नईम के मोबाइल पर एक लिंक भेजा था। जिसे खोलते ही उनके खाते से 78 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed