लखनऊ में डेंगू से दो स्टूडेंट्स समेत पांच और की मौत, 98 चपेट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन दो स्टूडेंट्स की मौत हुई है, उनमे से एक अतीक अहमद मॉन्टफोर्ट कॉलेज में नौवी का छात्र था।
स्कूल के प्रिंसिपल फादर जॉय थॉमस ने बताया कि अतीक के निधन की सूचना के बाद स्कूल में कंडोलेंस के बाद छुट्टी कर दी गई। स्कूली बच्चे और शिक्षकों ने उसके घर जाकर शोक संवेदन व्यक्त की। इसके अलावा एक छात्रा तुषा खन्ना की भी डेंगू से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह कैथेड्रल स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। वहीं इस्माइलगंज चौकी पर तैनात सिपाही मनीष यादव (31) को भी कुछ दिन पहले डेंगू ने चपेट में ले लिया था। गोमतीनगर के सहारा अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई।
95 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि
गोसाईगंज के दोखंडी गांव सुशीला (40) और प्रेमलता (36) की भी डेंगू से मौत हो गई। पांच नए मरीजों की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 174 हो गया है जबकि 95 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है।
सिविल में 42, बलरामपुर में 34 और लोहिया में 19 मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। 98 नए मरीजों के मिलने के साथ कार्ड टेस्ट में कुल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 2222 हो गया है।
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि शनिवार को 15 नए मरीजों में एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई। कुल एलाइजा पीड़ित डेंगू मरीजों का आंकड़ा 508 हो गया है।
केजीएमयू-पीजीआई में 32 मरीज
पीजीआई और केजीएमयू में इलाज के लिए पहुचे 32 मरीजों में एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई। पीजीआई में 17 और केजीएमयू में 15 मरीजों में एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई।
डेंगू से सात मरीजों के मौत की रिपोर्ट तलब
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को विवेकानंद, फातिमा और कमांड अस्पताल से डेंगू मरीजों की मौत का आंकड़ा एकत्र किया।
इसमें विवेकानंद अस्पताल ने चार, फातिमा ने दो और सेना के कमांड अस्पताल ने एक मरीज की मौत डेंगू की चपेट में आने की रिपोर्ट सीएमओ को दी है।
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि तीन अस्पतालों से सात मरीजों के मौत की रिपोर्ट आई है। इन रिपोर्ट को डेथ ऑडिट करने वाली टीम को दिया जाएगा।