{"_id":"3b595a36757708a2149b8bd8082ae2d7","slug":"4th-cabinet-extension-in-sp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोनिया का किला ढहाने चले मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोनिया का किला ढहाने चले मुलायम
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लख्ननऊ
Updated Sun, 19 Jan 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चौथे मंत्रिमंडल विस्तार से साफ हो गया है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निशाने पर रायबरेली और अमेठी है।
विज्ञापन
रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं।
रविवार के मंत्रिमंडल विस्तार में कृषि राज्यमंत्री मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री का ओहदा देकर मुलायम ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। मनोज पांडेय रायबरेली से विधायक हैं और उस क्षेत्र में उनका अच्छा दबदबा है।
विज्ञापन
संकेत साफ है कि सपा मुखिया सोनिया गांधी के सामने मुश्किलें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते। इसके अलावा पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाने से ब्राह्मïणों में भी अच्छा संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
पढ़ें- यूपी: चौथे विस्तार में तीन नए कैबिनेट मंत्री
इसी तरह गायत्री प्रसाद प्रजापति को स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट मंत्री की पदोन्नति दिलाकर सपा मुखिया ने साफ संकेत कर दिया है वह इस बार अमेठी को लेकर किसी तरह का छूट देने की मूड में नहीं हैं।
पार्टी ने अमेठी से प्रजापति को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है।
इस सीट पर राहुल के सामने ‘आप’ के कुमार विश्वास की दावेदारी सामने आने के बाद सपा के सामने प्रजापति को फोकस में लाने के लिहाज इस पदोन्नति की अटकलें लगाई जा रही थी।