{"_id":"6633e2ed7f947b89f503e234","slug":"4g-towers-will-be-installed-on-ssb-camps-built-on-indo-nepal-border-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104695-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंडो नेपाल सीमा पर बने एसएसबी कैंपों पर लगेगा 4जी टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंडो नेपाल सीमा पर बने एसएसबी कैंपों पर लगेगा 4जी टावर
Fri, 03 May 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने तैयार की रणनीति, सुधरेगी नेटवर्क व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे जिले के लोगों को बीएसएनएल बेहतर नेटवर्क देने की तैयारी कर रहा है। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी कैंपों पर भी 4जी टावर लगाने की भी योजना बनाई गई है।
जिले में बीएसएनएल की नेटवर्किंग बेहद खराब है। जबकि अधिकारियों के सीयूजी नंबर सहित सीमा पर तैनात ज्यादातर एसएसबी के जवान बीएसएनएल का ही सिम इस्तेमाल करते हैं। सीमा क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियां के नेटवर्क की हालत भी खराब है। इससे कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल भी अछूता नहीं है। ऐसे में नेटवर्क व्यवस्था को सुधारने के लिए बीएसएनएल नई रणनीति पर काम कर रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिए बनाए गए एसएसबी कैंपों पर 4जी नेटवर्क का टावर लगाया जाएगा।
बाक्स में
इन कैंपों पर लगेगा टावर
बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या को सुधारने के लिए सीमा क्षेत्र में भचकाई नाका, भैसाही नाका, भउवा नाका, डगमरा, गंभीरवा नाका, रनियापुर, सोनपथरी, सिरसिया, बेचुआ, हेमपुर, श्रीनगरा, जमुनहा, हकीमपुरवा व तुरूसमा में टावर लगाएगा। इसके लिए टीसीएस कंपनी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
यह है नेटवर्क की समस्या का कारण
जिले के मुख्य एक्सचेंज व हब स्टेशन को छोड़कर अन्य किसी भी टावर पर पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करते समय लाइन कटने से नेटवर्क की समस्या हो जाती है। इसके लिए सभी टावरों पर बैटरी लगाकर पावर सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है। बार्डर एरिया में नेटवर्क कमजोर ही रखा जाता है। क्योंकि बॉर्डर पार नेटवर्क रहने पर कंपनियों पर पेनल्टी लगा दी जाती है।- विकास कुशवाहा, एसडीओ बीएसएनएल