{"_id":"57c6a7ab4f1c1bc5162cba57","slug":"4g-network-start-in-lucknow-by-vodaphone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्री मोबाइल बांट सकते हैं अखिलेश, चुनाव घोषणा पत्र में हो सकता है ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री मोबाइल बांट सकते हैं अखिलेश, चुनाव घोषणा पत्र में हो सकता है ऐलान
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Aug 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश का कहना है वह टेक-फ्रेंडली हैं और इस बार चुनाव घोषणापत्र में लोगों को फ्री में मोबाइल बांटने की घोषणा कर सकते हैं। ये बातें उन्होंने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के 4जी सेवा लॉन्चिंग के कार्यक्रम के दौरान कहीं। इतना ही नहीं यूपी सरकार ने वोडा फोन कंपनी से जनेश्वर मिश्र पार्क में 4जी वाई-फाई सुविधा देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने कहा, वोडाफोन कंपनी ने उत्तर प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है, ये बड़ी बात है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि 2जी वाला दल कमजोर हो गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ी है। शादी का संदेश पहले नई से भिजवाया जाता था, फिर कार्ड से भेजा जाने लगा अब तो लोग मैसेज से भी काम चला लेते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शहरवासी बुधवार से 4 जी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। 4 जी नेटवर्क शुरू होने के बाद उपभोक्ता स्मार्ट फोन में पलक झपकते ही कम समय में हैवी डाटा डाउनलोड कर सकेंगे। शहर में सबसे पहले निजी कंपनी वोडाफोन ने 4 जी नेटवर्क की शुरुआत की है।
विज्ञापन
वहीं, एयरटेल एक महीने बाद और बीएसएनएल ने दिसंबर तक अपने उपभोक्ताओं को 4 जी नेटवर्क देने का दावा किया है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ यूपी ईस्ट व वेस्ट सर्किल में किसी भी मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वारा 4-जी नेटवर्क सुविधा पाने वाला पहला शहर भी बन जाएगा।
सेल्युलर कम्युनिकेशन क्षेत्र में थ्री जी नेटवर्क के बाद चौथी जेनरेशन का हाईस्पीड अप डाटा नेटवर्क उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को ही 4-जी के नाम से जाना जाता है। हालांकि 4-जी नेटवर्क का फायदा सिर्फ मोबाइल व लैपटाप की डाटा बेस सर्विस को ही मिलेगा।
इस नेटवर्क का फायदा स्पीडअप कर आईपी टेलीफोनी, गेमिंग सर्विस, हाई डेफिनेशन मोबाइल टीवी, वीडियो क्रांफ्रेसिंग व सरफेसिंग में ही मिलेगा। मोबाइल से बातचीत के दौरान 4-जी नेटवर्क पहले की तरह थ्री-जी अथवा टू-जी की तरफ ही काम करेगा।
ये कंपनियां भी शुरू करेंगी 4-जी
डेमो
बीएसएनएल के एजीएम मार्केटिंग एके मिश्रा ने बताया कि हमारे नेटवर्क से जुड़े उपभोक्ताओं को दिसंबर से 4-जी की सेवा मिलने लगेगी। अभी चिह्नित बेसिक ट्रांसमिशन सिस्टम (बीटीएस) के थ्री जी के टॉवरों को 4-जी कनेक्टिविटी बनाने का काम अंतिम दौर में है। फिर टेस्टिंग कर दिसंबर तक सुविधा की शुरुआत की जाएगी।
एयरटेल ने भी एक माह में 4-जी सेवा शुरू करेगा। कंपनी के मार्केटिंग विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी श्रीनिवासन ने बताया कि बेहतर क्वालिटी का फुल स्पीड डाटा बेस 4-जी नेटवर्क देने की तैयारियों के कारण ही लाचिंग में कुछ देरी हुई है। एक माह में अपने कस्टमरों को भी ये तोहफा देने की कोशिश है।
फायदेमंद होगा 4-जी नेटवर्क
डाटा लोडिंग की स्पीड थ्री-जी से दस गुना तेज
मोबाइल मीडिया पर और अधिक डाटा जानकारी जुटेगी
टेबलेट व कंप्यूटर की तरह फायदेमंद बनेगा स्मार्ट फोन
मोबाइल वेब एक्सेस की स्पीड की भी सुविधा
स्मार्ट फोन के साथ आईपी टेलीफोनी का मजा
बिजनेस मीटिंग में मुंबई, लंदन से बिना अटके विडियो कांफ्रेसिंग
थ्री जी टेलीविजन का भी पूरा मजा
हाई डेफीनेशन मोबाइल टीवी पर लाइव क्रिकेट व फुटबाल मैच
गेमिंग सर्विस में रफ्तार का तूफान देगा मजा
एयरटेल ने भी एक माह में 4-जी सेवा शुरू करेगा। कंपनी के मार्केटिंग विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी श्रीनिवासन ने बताया कि बेहतर क्वालिटी का फुल स्पीड डाटा बेस 4-जी नेटवर्क देने की तैयारियों के कारण ही लाचिंग में कुछ देरी हुई है। एक माह में अपने कस्टमरों को भी ये तोहफा देने की कोशिश है।
फायदेमंद होगा 4-जी नेटवर्क
डाटा लोडिंग की स्पीड थ्री-जी से दस गुना तेज
मोबाइल मीडिया पर और अधिक डाटा जानकारी जुटेगी
टेबलेट व कंप्यूटर की तरह फायदेमंद बनेगा स्मार्ट फोन
मोबाइल वेब एक्सेस की स्पीड की भी सुविधा
स्मार्ट फोन के साथ आईपी टेलीफोनी का मजा
बिजनेस मीटिंग में मुंबई, लंदन से बिना अटके विडियो कांफ्रेसिंग
थ्री जी टेलीविजन का भी पूरा मजा
हाई डेफीनेशन मोबाइल टीवी पर लाइव क्रिकेट व फुटबाल मैच
गेमिंग सर्विस में रफ्तार का तूफान देगा मजा