{"_id":"5f2fdb548ebc3e3cc77e403f","slug":"4687-new-corona-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 24 घंटे में 4687 नए मरीज मिले, बहराइच के डीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 24 घंटे में 4687 नए मरीज मिले, बहराइच के डीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
Sun, 09 Aug 2020 04:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पिछले 24 घंटे में 4687 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में 684 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बहराइच के जिलाधिकारी शंभु कुमार भी एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिससे कि हड़कंप मच गया। इसकी पुष्टि बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने की है। जिलाधिकारी को होम आइसोलेट किया गया है।
रविवार को आई रिपोर्ट में यूपी में सर्वाधिक मरीज लखनऊ में ही मिले हैं। इस लिहाज से लखनऊ एक संवेदनशील जिला बनता जा रहा है। अभी तक जिले में कुछ 12760 मामले पाए गए हैं जिसमें से 6531 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
यूपी में अब तक पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 22 हजार 609 हो चुकी है। जिसमें से 72 हजार 650 अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि वर्तमान में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 47890 है।
विज्ञापन