लखनऊ: नाले में नहाने गया 45 साल का युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम की खोज जारी
लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक युवक नाले में डूब गया। शाम तक एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उसकी खोजबीन होती रही लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया।
विस्तार
प्रभारी निरीक्षक विनय चतुर्वेदी के मुताबिक उन्नाव के शुक्लागंज कंचन नगर निवासी काली प्रसाद शर्मा की ननिहाल नरेरा गांव के हरिश्चंद्र के घर में है। वह मंगलवार को मामा के घर घूमने आया था। बुधवार सुबह दस बजे गांव के मनीष व एक अन्य युवक के साथ नगवा नाले में नहाने गया था। जहां नहाने के दौरान काली प्रसाद गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा, बचने के लिए चीखना शुरू किया।
मनीष ने उसकी चीख सुन ली। वह उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। मनीष बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। मनीष की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गये। लोगों ने काली की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय चतुर्वेदी ने गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू कराया। काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगा तो तत्काल उन्होंने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को सूचना दी। दोपहर में पहुंची एसडीएआरएफ की टीम ने भी नाले में करीब दो किलोमीटर की दूरी तक खंगाला, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक नाले में पानी भरा था। काफी तेज बहाव था। जिसके कारण तलाश में दिक्कतें आ रही थी। एसडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक संसाधनों के साथ पहुंची। देर शाम सात बजे तक वह भी युवक की तलाश नहीं कर सकी थी। फ़िलहाल देर शाम तक नगवा नाले में उसकी तलाश जारी थी।