फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 year old youth drowned in drain in lucknow

लखनऊ: नाले में नहाने गया 45 साल का युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम की खोज जारी

Wed, 19 Jul 2023 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Jul 2023 07:24 PM IST
सार

लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक युवक नाले में डूब गया। शाम तक एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उसकी खोजबीन होती रही लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
45 year old youth drowned in drain in lucknow
नाले में युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सरोजनी नगर के बंथरा इलाके में बुधवार को अपने साथी के साथ नगवा नाले में नहाने गया 45 वर्षीय मजदूर काली प्रसाद शर्मा (45)  पानी भरे गहरे नाले में डूब गया। उसके साथ गये दो दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण जुट गये। काली की तलाश में कुछ युवक नाले में कूद गये। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने गोताखोर लगाकर तलाश शुरू कराया, इसी बीच राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुला लिया गया। लेकिन देर शाम सात बजे तक शव नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय चतुर्वेदी के मुताबिक उन्नाव के शुक्लागंज कंचन नगर निवासी काली प्रसाद शर्मा की ननिहाल नरेरा गांव के हरिश्चंद्र के घर में है। वह मंगलवार को मामा के घर घूमने आया था। बुधवार सुबह दस बजे गांव के मनीष व एक अन्य युवक के साथ नगवा नाले में नहाने गया था। जहां नहाने के दौरान काली प्रसाद गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा, बचने के लिए चीखना शुरू किया।

विज्ञापन


मनीष ने उसकी चीख सुन ली। वह उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। मनीष बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। मनीष की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गये। लोगों ने काली की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय चतुर्वेदी ने गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू कराया। काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगा तो तत्काल उन्होंने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को सूचना दी। दोपहर में पहुंची एसडीएआरएफ की टीम ने भी नाले में करीब दो किलोमीटर की दूरी तक खंगाला, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बहाव के कारण आ रही थी दिक्कत

पुलिस के मुताबिक नाले में पानी भरा था। काफी तेज बहाव था। जिसके कारण तलाश में दिक्कतें आ रही थी। एसडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक संसाधनों के साथ पहुंची। देर शाम सात बजे तक वह भी युवक की तलाश नहीं कर सकी थी। फ़िलहाल देर शाम तक नगवा नाले में उसकी तलाश जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed