फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 days campaign will be run to make grassland free says UP minister.

यूपी सरकार की घोषणा: चारागाह भूमि से कब्जा मुक्ति के लिए चलेगा 45 दिन का अभियान, 25 अगस्त को होगा समापन

Wed, 12 Jul 2023 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर विभाग की योजनाओं पर चर्चा की और पशुओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए क्या करने वाले हैं। इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
45 days campaign will be run to make grassland free says UP minister.
प्रेसवार्ता को संबोधित करते पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में चरागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करते हुए उन पर नेपियर घास विकसित की जाएगी। इन्हें गोचर भूमि के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 11 जुलाई से 25 अगस्त तक 45 दिन का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। वह नियोजन भवन में पत्रकारों से विभाग की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे।

विज्ञापन


पशुधन मंत्री ने कहा कि पशुधन विकास के लिए पशुपालन विभाग विभिन्न योजनाएं चला रहा है। पशुधन उत्थान वर्णसंकर केंद्र बरेली का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। यहां ब्राजील की एक टीम आकर भ्रूण प्रत्यारोपण का काम भी करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा : युवाओं का मिलेगा साथ तभी बनेगी बात, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी हो रहा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं


इसके अलावा राष्ट्रीय गोकुल मिशन में नस्ल संवर्धन के लिए 4 करोड़ रुपए प्रति परियोजना की दर से 4 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। चरागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए सभी मंडलों में टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके लिए गायों को लोगों को देने के लिए भी योजना शुरू की गई है । 25 गाय 2 एकड़ जमीन में रखने पर 23 लाख का अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने आह्वान किया कि 22 जुलाई को वन महोत्सव पर सभी लोग पांच-पांच गौ वृक्ष लगाएं जिनमें पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर और जामुन को शामिल करें। हर गौशाला में यह पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी डीएम, एसएसपी को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह चरागाह की भूमि को मुक्त करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के लिए भूसे और चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं । गला घोटू बीमारी का टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है साथ ही 162 टोल फ्री नंबर पर पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed