{"_id":"5e16c9eb8ebc3e87bd3e6da0","slug":"44-solvers-of-up-tet-examination-arrested-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: तीन नकल गिरोहों का पर्दाफाश, प्रधानाचार्य-प्रबंधक समेत 44 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: तीन नकल गिरोहों का पर्दाफाश, प्रधानाचार्य-प्रबंधक समेत 44 गिरफ्तार
Thu, 09 Jan 2020 12:07 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर के बुद्धं शरणं इंटर काॅलेज में प्रश्नपत्र लीक करने के आरोपी प्रधानाचार्य पारस सिंह कुशवाहा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में भी सॉल्वर गिरोह ने सेंध लगाई है। एसटीएफ ने गाजीपुर में एक और प्रयागराज में दो गिरोह का पर्दाफाश कर कॉलेज प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधक सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, विभिन्न जिलों में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 22 सॉल्वरों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
प्रयागराज में गिरफ्तार गिरोह के सरगना संजय सिंह उर्फ रमेश सिंह उर्फ गुरुजी पर अभ्यर्थियों से पांच लाख रुपये तक लेने का आरोप है। संजय के साथ भाजपा नेता और पंचमलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक चंद्रमा यादव, रेलवे में टेक्नीशियन अमित यादव, अश्विनी श्रीवास्तव और तीन सॉल्वरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरोह से चार लाख नकद के साथ 180 मोबाइल, 220 प्री-एक्टिवेटेड सिम, एक ब्ल्यूटूथ स्पीकर, एक स्कैनर, दो कार, दो बाइक, आठ एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। वहीं, प्रयागराज क्राइम ब्रांच ने कैंट में दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत दस को गिरफ्तार किया। सुल्तानपुर में भी एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल में स्कैन किया पेपर, डेढ़ लाख में बेचते
गाजीपुर में एटीएस ने बुद्धं शरणं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पारस सिंह कुशवाहा, उसके रिश्तेदार चंद्रभान, अजीत व चंद्रपाल कुशवाहा व लिपिक सियाराम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है, ये मोबाइल से प्रश्नपत्र स्कैन कर डेढ़ लाख रुपये में बेचने की तैयारी में जुटे थे।