फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   44 newly appointed accountants received appointment letters

Lucknow News: 44 नवनियुक्त लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
44 newly appointed accountants received appointment letters
कलेक्ट्रेट सभागार में नवनियुक्त लेखपालों को नियु​क्ति पत्र प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 44 नवनियुक्त लेखपालों को जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र सौंपा। उधर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 7,720 लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, सांसद राम शिरोमणि वर्मा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने 44 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल ने बताया कि जिले में कुल 59 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, सात अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने नहीं आए। वहीं दो की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। जबकि छह अभ्यर्थियों द्वारा अब तक अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं दिया है। इस दौरान जिला महामंत्री रमन सिंह, एसडीएम इकौना ओमप्रकाश, जमुनहा एसके राय, अरुण कुमार, एलआरसी विश्वनाथ, नाजिर चंद्रमौली श्रीवास्तव, गुरबचन सिंह, आशुतोष पांडेय, प्रकाश चंद्र, विनय कुमार तिवारी व सदन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed