{"_id":"604f76bc8ebc3ec44552f8b9","slug":"42-youths-cheated-in-the-name-of-jobs-in-dubai-called-at-delhi-airport-on-10-march-after-getting-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी के नाम पर 42 युवकों से ठगी, मेडिकल कराने के बाद 10 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी के नाम पर 42 युवकों से ठगी, मेडिकल कराने के बाद 10 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया
Mon, 15 Mar 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दुबई के नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक प्लेसमेंट एजेंसी ने मेडिकल व वीजा के नाम पर करीब 42 युवकों से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद इन सभी को दुबई भेजने के लिए 10 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया। वहां पहुंचने पर प्लेसमेंट एजेंसी का कोई अधिकारी नहीं मिला तो युवकों ने उन्हें फोन किया। मगर किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। लखनऊ लौटने पर इन युवकों को उक्त प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस पर ताला लगा मिला। इस पर पीड़ितों ने विभूतिखंड थाने में प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देवरिया के तवक्कलपुर निवासी अलीमुल्लाह के मुताबिक जनवरी महीने में एक प्लेसमेंट एजेंसी ने उन्हें मेसेज भेजा था। इसमें खाड़ी देश में नौकरी लगवाने के साथ ही वीजा दिलाने की बात कही गई थी। मेसेज में दिए गए नंबर पर अलीमुल्लाह ने फोन करके जानकारी की। इस पर उन्हें बताया गया कि एक व्यक्ति की नौकरी पर करीब 35 हजार रुपये खर्च आएगा। अलीमुल्लाह के मुताबिक वह लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में स्थित उक्त प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस पर पहुंचे तो वहां उनकी तरह दर्जनों बेरोजगार लोग मिले। एजेंसी के आरिफ खान, वसीम खान और अंशु तिवारी ने सभी युवकों दुबई भेजने के लिए मेडिकल चेकअप कराने से लेकर वीजा दिलाने तक का भरोसा दिया था। अलीमुल्लाह का कहना है कि उन्होंने एजेंसी में रकम जमा करा दी थी। इसके साथ ही 41 अन्य लोगों ने भी रुपये जमा किए थे। फिर आरिफ और उसके साथियों ने सभी का मेडिकल चेकअप कराया।
इसके बाद दुबई भेजने के लिए 10 मार्च को सभी लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने को कहा था। इस पर अलीमुल्लाह समेत 41 अन्य युवक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गए। काफी देर इंतजार करने पर भी प्लेसमेंट एजेंसी का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो अलीमुल्लाह समेत अन्य ने अंशु तिवारी और वसीम को फोन किया। मगर किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। दुबई की फ्लाइट चली गई तो सभी बेरोजगार युवक निराश होकर शुक्रवार को लखनऊ आए। यहां विभूतिखंड स्थित प्लेसमेट एजेंसी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इस पर अलीमुल्लाह समेत अन्य युवक हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची विभूतिखंड पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। अलीमुल्लाह की ओर से दी गई तहरीर पर छानबीन के बाद विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।