Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   42 flights cancelled from Lucknow again, passengers' anger at its peak

Lucknow News: लखनऊ से फिर 42 उड़ानें निरस्त, यात्रियों का गुस्सा आसमान पर

Sat, 06 Dec 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
42 flights cancelled from Lucknow again, passengers' anger at its peak
इंडिगो काउंटर पर हंगामा करते यात्री। 
लखनऊ। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को करीब 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द की गईं। लखनऊ से आने और जाने वाली कुल 42 उड़ानें रद्द रहीं। इससे 2400 यात्रियों व उनके परिजनों समेत करीब 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर 5 से 20 घंटे तक अपनी उड़ान का इंतजार करने के बाद जब यात्रियों को विमान निरस्त किए जाने की सूचना मिली तो लोग आगबबूला हो गए। यात्रियों ने कई बार हंगामा भी किया। इससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट या एयरलाइंस का कोई भी स्टाफ सही जानकारी नहीं दे रहा था। इस वजह से उन्हें बेवजह घंटों समय एयरपोर्ट पर बरबाद करना पड़ा। सही समय पर विमान निरस्त किए जाने की जानकारी मिलती तो वह अन्य विकल्प तलाश कर गंतव्य तक पहुंचने की योजना बना सकते थे।
विज्ञापन




लखनऊ के अमौसी स्थित एयरपोर्ट से कुल 144 फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। इसमें से अकेले 65 विमान इंडिगो के बेड़े के हैं जो लखनऊ एयरपोर्ट से ऑपरेट होते हैं। शुक्रवार का दिन इन उड़ानों पर भारी पड़ा। लखनऊ से आने वाली 21 और जाने वाले 21 उड़ान, कुल 42 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, कोलकाता समेत दर्जन भर से ज्यादा जगहों की उड़ानें निरस्त रहीं। शुक्रवार को 1290 से ज्यादा यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवाकर दूसरे माध्यमों से अपने गंतव्य तक पहुंचने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर बाद बिगड़े हालात, यात्रियों ने किया हंगामा

सरोजनीनगर। शुक्रवार दोपहर 2 बजे इंडिगो के काउंटर पर मौजूद यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों और कर्मचारियों के बीच शुरू हुई नोकझोंक धीरे धीरे झड़प में तब्दील होती गई। यात्रियों ने बताया कि इंडिगो की वेबसाइट और एप पर उड़ानों का वक्त सामान्य दिखाया जा रहा है। इससे कई यात्री ऑनलाइन बोर्डिंग पास तक निकाल लेते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर डिस्प्ले बोर्ड से पता चलता है कि उनकी उड़ान रद्द है। इस बदली स्थिति का काउंटर पर तैनात कर्मचारी भी सही जवाब नहीं दे पाते। रिफंड व टिकट की तारीख आगे बढ़ने के सवाल पर भी कर्मचारी चुप्पी साध गए जिससे यात्रियों का आक्रोश लगातार बढ़ता गया। यात्रियों ने बताया कि एयरलाइन प्रबंधन उड़ान रद्द होने की सूचना पहले से नहीं दे रहा है जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियां झेलना पड़ीं। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी ऐसी स्थिति आई थी जब इंडिगो के कई विमान लेट और रद्द होने पर उनकी जानकारी करने यात्री काउंटर पर पहुंचे थे।



शुक्रवार को ये उड़ानें हुईं रद्द

शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट से रद्द होने वाली उड़ानों में 6ई-279 लखनऊ - अहमदाबाद, 6ई-2292 लखनऊ-दिल्ली, 6ई-6968 लखनऊ-अहमदाबाद, 6ई-6615 लखनऊ-दिल्ली, 6ई-518 लखनऊ-चेन्नई, 6ई-6552 लखनऊ-चंडीगढ़, 6ई-118 लखनऊ-पुणे, 6ई-5201 लखनऊ-मुंबई, 6ई-6166 लखनऊ-हैदराबाद, 6ई-906 लखनऊ-बंगलूरू, 6ई-279 लखनऊ-अहमदाबाद, 6ई-6469 लखनऊ-कोलकाता, 6ई-505 लखनऊ-कोलकाता, 6ई-607 लखनऊ-हैदराबाद, 6ई-2442 मुंबई- लखनऊ , 6ई-6353 बंगलूरू-लखनऊ , 6ई-2172 दिल्ली-लखनऊ , एआइ-1717 दिल्ली-लखनऊ, 6ई-6018 दिल्ली-लखनऊ की उड़ान मुख्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed