फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   42 district not replying on nideshak notice.

शर्मनाक! नहीं सुन रहे शिक्षा निदेशक की

Fri, 12 Sep 2014 01:54 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Sep 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
42 district not replying on nideshak notice.

निशक्त बच्चों को शिक्षित करने के लिए शुरू की गई समेकित शिक्षा योजना का भगवान ही मालिक है। जिले इस योजना में मिलने वाले पैसे का हिसाब तक नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से बार-बार पूछने के बाद भी यह नहीं बताया जा रहा है कि इस योजना में मिले पैसे में कितना खर्च हुआ और कितना नहीं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने 42 जिलों को हिसाब न देने पर नोटिस देते हुए एक सप्ताह में ब्यौरा तलब किया है।

समेकित शिक्षा योजना के तहत निशक्त बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से इसके लिए बजट देता है।
विज्ञापन


शिक्षाधिकारी ऐसे बच्चों को चिह्नित करते हुए शिक्षित कराते हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि प्रदेश के 42 जिले लखनऊ, अमरोहा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फीरोजाबाद, गाजीपुर, हरदोई, हापुड़, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, आगरा, देवरिया, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, संतकबीर नगर, बांदा, रायबरेली, इटावा, आजमगढ़, बरेली, इलाहाबाद, मिर्जापुर व कानपुर नगर से अभी तक हिसाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में कहा है कि उनके द्वारा खर्च पैसों का हिसाब न देने से शासन में योजना की समीक्षा के दौरान असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

इसलिए एक सप्ताह में पूरी सूचना उपलब्ध करा दी जाए। इसके बाद भी सूचना न देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed