फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   42 died because of weather in Uttar Pradesh on 26 December.

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में, एक दिन में 44 की मौत

Fri, 27 Dec 2019 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Dec 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
42 died because of weather in Uttar Pradesh on 26 December.
- फोटो : amar ujala

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बृहस्पतिवार को ठंड से 42 लोगों की मौत की सूचना मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश में जबरदस्त शीतलहरी व कई जिलों में घने कोहरा की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश में बहराइच अपने न्यूनतम तापमान 3.6 व बस्ती 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार को सबसे ठंडे स्थान रहे। जबकि राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को भारी गलन का सामना करना पड़ा। ऐसे ही कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गोरखपुर, मेरठ, फतेहगढ़ और आगरा में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर, बरेली, मेरठ, गाजीपुर, बलिया, कानपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, उरई में दिन का अधिकतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सूर्यग्रहण व घने कोहरे के चलते धूप काफी कमजोर रही और शाम होते ही गलन इस कदर हावी हुई कि बाहर अलाव और घरों में हीटर-ब्लोअर के सामने से लोग हटने से कतराते रहे।

पूर्वांचल में ठंड के साथ कोहरे की मार

पूर्वांचल के जिलों ने कोहरे के साथ गलन की मार झेली। कोहरे के चलते बस-रेल यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। ठंड से गाजीपुर में दो, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, श्रावस्ती और मिर्जापुर में एक-एक की जान गई। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी तीन लोगों की जान गई।

कानपुर : 48 साल का रिकॉर्ड टूटा
बृहस्पतिवार को कानपुर में सर्दी का 48 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा। यहां का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 26 दिसंबर, 1971 को 11.2 डिग्री तापमान रहा था। जिले में सबसे ज्यादा 20 लोगों की मौत ठंड से हुई। इसके अलावा फतेहपुर में 3, बांदा, हमीरपुर, औरैया, कानपुर देहात में 2-2 लोगों की ठंड से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed