फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   किसी के सुबूत की जरूरत नहीं प्रियंका

किसी के सुबूत की जरूरत नहीं प्रियंका

Wed, 01 May 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसी के सुबूत की जरूरत नहीं प्रियंका

विज्ञापन
किसी के सुबूत की जरूरत नहीं, जनता हमारे लिए सुबूत : प्रियंका
सुल्नानपुर/रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को भाई राहुल गांधी को हिंदुस्तानी न होने की बात कहने वालों को जवाब देते हुए कहा कि हमें किसी के सुबूत की जरूरत नहीं है।

अमेठी की जनता हमारे लिए सबसे बड़ा सुबूत है। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि यहां का काम किसने कराया है। आज कल दूसरी नकारात्मक और दुष्प्रचार की राजनीति चल रही है।
विज्ञापन


लोग मीठी-मीठी बातें कर जनता को गुमराह करते हैं। आज सुबह कहा गया कि राहुल गांधी तो हिंदुस्तानी नहीं हैं। अब बताओ, इस तरह का प्रचार किया जा रहा है। आप सब मेरे परिवार के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के खरावां, रोहना, लौली, टेढ़ई गांव में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में प्रियंका ने कहा कि आज भाजपा यह क्यों नहीं बताती कि अमेठी के विकास के लिए उसने क्या किया।

विज्ञापन में राहुल जी की फोटो देखकर यहां के प्रोजेक्टों पर विराम जरूर लगाया गया। पेपर मिल, फूड पार्क, ट्रिपल आईटी, रेलनीर सहित तमाम योजनाओं को यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने का काम किया गया।

आज अमेठी में जो कुछ भी नजर आ रहा है, वह विकास कांग्रेस ने ही तो करवाया। उन्होंने कहा कि जानवरों को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे किसान परेशान हैं। उनके लिए कुछ नहीं किया।

यहां के प्रधानों को 20-20 हजार रुपये आखिर क्यों दिए गए। मैं जानती हूं कि यहां के जनप्रतिनिधि काफी स्वाभिमानी हैं और उन्हें बरगलाया नहीं जा सकता है। केंद्र व राज्य की सरकार रायबरेली का एम्स अस्पताल बंद करना चाहती हैं।

प्रियंका ने मंगलवार को अपने भाई राहुल गांधी के लिए वोट मांगने के लिए तपती धूप में न सिर्फ महिलाओं के बीच चौपाल लगाई, बल्कि जनता और अपने परिवार के बीच की रिश्ते का भी जिक्र किया।

तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत खरांवा में बने हेलीपैड पर प्रियंका वाड्रा दोपहर के पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से उतरकर कार्यकर्ताओं से मिलीं।


इसके बाद वह चौपहिया वाहन पर सवार होकर निकली तो ग्राम पंचायत खरांवा, हथरोहना, लौली, टेढ़ई, खारा, अहोरवा भवानी में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कहा कि अम्मा, बहना राहुल को ही वोट देना। उन्होंने कहा कि जनता विरोधियों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed