{"_id":"5b2a9abd4f1c1bfa6e8b8f82","slug":"41529518781-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मॉल के गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मॉल के गड्ढे में दबकर मजदूर की मौत
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के छोटी बाजार में स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम करते समय गड्ढे में मिट्टी ढह जाने से मजदूर की दबकर मौत हो गई।
सूचना के बावजूद दमकल वाहन नहीं पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। जेसीबी के द्वारा दो घंटे बाद मिट्टी के नीचे दबे मजदूर का शव निकला।
कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला कानूनगोपुरा में अनिल कुमार की ओर से एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ दिनों तक न्यायिक हस्तक्षेप के चलते निर्माण कार्य थमा रहा।
मामला सुलझने के बाद बुधवार को पुन निर्माण कार्य शुरू हुआ। दर्जन भर मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। प्रतिष्ठान के मध्य निर्माण कार्य के लिए भूमि की खोदाई की जानी थी।
विज्ञापन
उसमें चिलवरिया के इमलिया लोनियनपुरवा गांव निवासी लवकुश (20) पुत्र काशीराम का ड्यूटी लगाई गई। सुबह 10 बजे के आसपास जब वह खोदाई कर रहा था। तभी अचानक 12 फीट गहराई में ऊपर से मिट्टी और किनारे खड़ा खंभा मलबे के साथ नीचे आ गिरा।
लवकुश उसी में दब गया। चीख पुकार सुनकर अन्य मजदूर दौड़े। लेकिन गहराई अधिक होने से कोई कुछ भी नहीं कर सका। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हुए।
व्यवसायी राजेश केसवानी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लेकिन अग्निशमन कर्मी मौके पर नहीं आए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अटलबिहारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगवाई।
खोदाई शुरू हुई तो 12 फुट गहराई में लवकुश दबा हुआ मिला। उसे दोपहर 12 बजे के आसपास बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचे तो कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।