{"_id":"5b2a9a9c4f1c1bae6e8b9158","slug":"41529518748-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का महाकुंभ आज, 15 हजार करेंगे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का महाकुंभ आज, 15 हजार करेंगे अभ्यास
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों व तहसीलों में योग कार्यक्रम होगा। बुधवार को पूरे दिन नोडल अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शहर के नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री के साथ एक हजार, ब्लॉक व तहसील स्तरीय कार्यक्रमों में करीब पांच हजार लोग प्रतिभाग करेंगे।
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों व ब्लॉकों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बुधवार को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर सुविधाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे।
शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा के साथ जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी व एक हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह सभी तहसील व ब्लॉक पर आयोजित कार्यक्रमों में भी पांच हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षक लोगों को योग क्रिया करवाते हुए उसके फायदे बताएंगे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम ईश्वरचंद्र ने बताया कि योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग कार्यक्रम होगा।