{"_id":"5b2163ca4f1c1bb16e8b7b70","slug":"41528914890-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों से मॉल तक ईद की रौनक छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों से मॉल तक ईद की रौनक छाई
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों से मॉल तक ईद की रौनक छाई
बाराबंकी। ईद को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। बाजार में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। महिलाएं ड्रेस से मैचिंग चूड़ी, लिपिस्टिक, क्लिप, सैंडिल आदि खरीदती रही हैं तो पुरुष कुर्ते-पैजामे, इत्र आदि खरीद रहे हैं।
बच्चों में भी कपड़े व जूते आदि खरीदने को लेकर होड़ सी मची है। साथ ही घर की सजावट की सामग्री की दुकानों पर खासी भीड़ है। इन सबके बीच बाजार में चार पहिया वाहनों के आवागमन से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
खुशियों के त्योहार ईद को लेकर बाजार से लेकर शॉपिंग मॉल तक में ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को बाजार में रेडीमेड गार्मेंट, ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, फुटवियर व चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
धनोखर चौराहा, घंटाघर, लखपेड़ाबाग, छाया चौराहा के पास स्थित दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। वहीं शॉपिंग मॉल में स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। डिस्काउंट ऑफर लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
इसके चलते डिस्काउंट प्रोडक्ट के काउंटरों पर भीड़ जुटी रही। इसके अलावा घर की सजावट के के लिए फूल, गुलदस्ते, चादर, पर्दे, कुशन कवर आदि की भी खूब खरीद हो रही है। धनोखर बाजार में चार पहिया वाहनों के आने-जाने से जाम की स्थिति बनी रही।
कई लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर परचेजिंग करते रहे जिससे जाम की स्थिति बनी रही। रही सही कसर रिक्शा, ठेलिया व खोमचे वालों ने पूरी कर दी। वाहनों के बाजार में अंदर आने से लोगों को दिक्कत हुई।
ईद पर हाथों में मेहंदी न सजी हो तो शृंगार अधूरा सा रहता है। इसी के चलते धनोखर चौराहा, घंटाघर, लखपेड़ाबाग, बेगमगंज समेत अन्य इलाकों में ब्यूटी पार्लरों पर मेंहदी लगवाने के लिए युवतियों की भीड़ जुट रही है।
एडवांस बुकिंग आसानी से नहीं मिल रही है। इस समय पार्लर देर रात तक खुल रहे हैं। मेंस पार्लर में भी नए लुक के हेयरकटिंग के लिए लंबी लाइन लग रही है।