{"_id":"5b0841984f1c1bb06e8b48f9","slug":"41527267736-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गेहूं खरीद में 22 के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गेहूं खरीद में 22 के खिलाफ केस
Updated Fri, 25 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। फर्जी गेहूं खरीद में 22 के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उतरौला क्रय-विक्रय समिति के सचिव, पूर्व सभापति तथा 20 बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गेहूं खरीद करने में अनियमितता बरतने पर शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व की तरफ से उतरौला सहकारी समिति के सचिव अजय कुमार जायसवाल, तत्कालीन सभापति कौशल कुमार दास तथा 20 बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि शासन ने बीती 23 मई को रवि विपणन वर्ष 2018-19 में जिले के पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र रामपुर अरना व रेहरा बाजार की जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। दोनों क्रय केंद्रों का संचालन पीसीएफ की तरफ से उतरौला क्रय-विक्रय समिति की तरफ से किया जा रहा है। क्रय केंद्र के अभिलेखों की जांच करने पर पाया गया कि गेहूं खरीद में गंभीर अनियमितता की गई है। कई ऐसे व्यक्तियों व किसानों के पास उपलब्ध भूमि के अनुसार जितना गेहूं होना चाहिए, उससे बहुत अधिक मात्रा में गेहूं खरीदा गया है। उतरौला क्रय विक्रय समिति के सचिव व तत्कालीन सभापति के हस्ताक्षर से गेेहूं विक्रेता प्रवेश कुमार के नाम से 49 लाख 40 हजार 95 रुपये का गेहूं खरीदा गया, जबकि 55 लाख 78 हजार 295 रुपये का भुगतान किया गया। इसी प्रकार से ओम प्रकाश से एक लाख आठ हजार 190 रुपये का गेहूं खरीदा गया और उन्हें एक लाख 93 हजार 695 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। क्रय केंद्र रेहरा बाजार पर किसानों का 12 लाख 72 हजार 255 रुपये तथा रामपुर अरना क्रय केंद्र पर 14 लाख 97 हजार 532 रुपये किसानों का भुगतान भी बकाया है। दोनों समितियों के बैंक खातों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। डीएम के निर्देश पर एआर कोऑपरेटिव बाबूराम तिवारी ने रेहरा बाजार थाने में 22 के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। डीएम ने एसपी से वार्ता कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कराकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
क्रय-विक्रय सहकारी समिति उतरौला के सचिव अजय कुमार जायसवाल व तत्कालीन सभापति कौशल कुमार दास के साथ बिचौलिए अमघटी निवासी सद्दाम, बरैला निवासी अली जहीर, मिश्रौलिया गुरदयालडीह निवासी राकेश यादव, गुरदयालडीह निवासी सुरजीत, लवकुश, हरिश्चंद्र यादव, पांचूराम, भीम सिंह, केराडीह निवासी जगदंबा प्रसाद, चांदपुर दुर्गा निवासी मानिकराम, अचलपुर चौधरी निवासी ओम प्रकाश, तामापार निवासी छांगुर, सुरेश चंद्र, केराडीह निवासी प्रदीप कुमार, लौकिया ताहिर निवासी मोहनदास, राज किशोर, वीरेंद्र कुमार व सोमरहा निवासी राम भवन, प्रवेश कुमार, कौशल कुमार के खिलाफ एआर कोऑपरेटिव बाबूराम तिवारी ने रेहरा बाजार थाने में गेहूं खरीद में अनियमितता बरतने के आरोप में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।