{"_id":"5b06f03f4f1c1bf36e8b4634","slug":"41527181375-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मियों की हड़ताल से पांच हजार पत्र डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मियों की हड़ताल से पांच हजार पत्र डंप
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर गुुरुवार को जिले भर के डाकघरों के कर्मी व डाकसेवक हड़ताल पर उतर आए। कुछ ने तालाबंदी कर हड़ताल की तथा कुछ ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया। तीन दिनों से चल रही हड़ताल के चलते करीब पांच हजार पत्र लंबित हैं।
मसकनवा डाकघर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। संघ के सर्किल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट लागू किये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। ऐलनपुर शाखा डाकघर से महेन्द्र नाथ तिवारी, उर्मिला, गायघाट से देवेन्द्र प्रसाद ओझा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, गौरा पांडेय से ओम प्रकाश, हथिनी भोपतपुर से धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मझौवा से रामनाथ पांडेय, कमलेश प्रसाद, माड़ा से गोरखनाथ, मवई से देवेन्द्र मिश्र, शिव पूजन, छपिया से घनश्याम प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, शीतलगंज से ओम प्रकाश, सोहिला से अनिल कुमार, सुरवार से सुरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र प्रकाश आदि ने प्रदर्शन कर मसकनवां पोस्ट मास्टर जानकी प्रसाद को मांग पत्र सौंपा। परसपुर उपडाकघर के सामने कड़ी धूप में अपना शर्ट व कुर्ता उतार कर मांगों तथा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुये ग्रामीण डाक कर्मचारियों नेधरना-प्रदर्शन प्रारम्भ रखा। हड़ताल से 25 में से 22 शाखा डाकघरों में व्यवस्था एकदम से चरमरा गई है। जीडीएस कर्मचारी संघ के सहायक सचिव शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि हड़ताल से जीडीएस कर्मचारियों में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 शाखा डाकघरों में से 22 में पूर्ण रूप से हड़ताल करने का दावा किया है। इस अवसर पर कृष्णकुमार मिश्रा, विनोदकुमार मिश्रा, श्रीनिवास ओझा, माधवराज मिश्रा, विनोदकुमार मिश्रा, संजय सिंह, दयाराम सिंह, सौरभ पांडेय, उत्तरीप्रसाद शुक्ला, ओंकारनाथ मिश्रा शामिल रहे। खरगूपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के गोंडा के मंडलीय सचिव दिनेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में खरगूपुर, जय प्रभा ग्राम, इंटियाथोक आदि जगहों पर डाक वितरकों ने काम बंद कर दिया। मनकापुर, नवाबगंज सहित जिले के प्राय: सभी उपडाकघरों में कर्मियों ने हड़ताल कर पूरी तरह से काम का बहिष्कार किया। इससे तीन दिनों से आए व जाने वाले डाक डंप पड़े हुए हैं। पूरे जिले में करीब पांच हजार पत्र नहीं बंट पाए।