फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छात्रा ने छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को बस में धुना

छात्रा ने छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को बस में धुना

Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को बस में धुना
छात्रा ने छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को बस में धुना
विज्ञापन

जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ की एक छात्रा गोंडा से बस में सवार होकर बुधवार दोपहर लखनऊ जा रही थी। बगल में बैठा अधेड़ छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर छात्रा ने बस में उसकी पिटाई कर दी।

मामला जानकर यात्रियों ने भी अधेड़ को पीट दिया। इस दौरान छात्रा ने 1090 डायल कर घटना की जानकारी दी। 1090 की पहल पर रोडवेज बस थाने के सामने रोकी गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह गोंडा के महाराजगंज का निवासी है। गोंडा जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी 20 वर्षीय युवती लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर में छात्रा गोंडा में रोडवेज बस अड्डे पर बस में लखनऊ जाने के लिए सवार हुई। छात्रा का कहना है कि उसके बगल में एक अधड़े आकर बैठ गया।

करनैलगंज-भभुआ के बीच सरयू पुल के पास जब बस पहुंची तो अधेड़ ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर छात्रा ने अधेड़ को पीटना शुरू कर दिया। अन्य यात्रियों ने भी अधेड़ को बस में जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा ने 1090 डायल कर पूरे मामले की जानकारी दी। 1090 कंट्रोल रूम से बस चालक से संपर्क साधा गया। इस पर चालक ने बस जरवलरोड थाने के सामने रोक दी।


यहां पर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र पहले से मय फोर्स के तैनात थे। उन्होंने आरोपी को बस में धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान 50 वर्षीय नौशाद निवासी कोतवाली नगर गोंडा महाराजगंज के रूप में हुई है। छात्रा की तहरीर पर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed