{"_id":"5ae0ca2c4f1c1b84098b6a1f","slug":"41524681260-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही युवती की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही युवती की गला रेतकर हत्या
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रानीपुर तिलक गांव में घर के अंदर सो रही एक युवती की रात में गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों ने इस मामले में पड़ोस के दंपती समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों चाचा भतीजे को दबोच लिया है।
पयागपुर थाना अंतर्गत रानीपुर तिलक गांव निवासी प्रीती तिवारी (20) पुत्री संतोष तिवारी रात में घर के आंगन में सोई हुई थी। रात एक बजे के आसपास घर के आंगन में उसका किसी ने गला रेत दिया। मृतका के भाई बाबूराम तिवारी का कहना है कि रात में बहन के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी।
इस पर घर के बरामदे में सो रही मां ने शोर मचाया तो सभी दौड़े। उस समय प्रीती आंगन में जमीन पर पड़ी तड़प रही थी उसके गले से खून निकल रहा था। बाबूराम का कहना है कि उसने कुछ लोगों के अंधेरे में भागने की आहट भी सुनी। रात में ही सूचना पर थानाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी धुन्नू, उसकी पत्नी पूनम और भतीजे लालजी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी धुन्नू और उसके भतीजे लालजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।