फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बार कौंसिल चुनाव में 25 बूथों पर होगा मतदान

बार कौंसिल चुनाव में 25 बूथों पर होगा मतदान

Sun, 25 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बार कौंसिल चुनाव में 25 बूथों पर होगा मतदान
बार कौंसिल चुनाव में 25 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन


बाराबंकी। बार कौंसिल ऑफ इंडिया तथा बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों की मंशा के अनुरूप राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के निर्वाचन वर्ष 2018 के लिए मतदान जिला बार एसोसिएशन भवन में 27 व 28 मार्च को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा।

निर्वाचन राज्य विधिज्ञ परिषद के जिला पीठासीन अधिकारी व प्रभारी डीजीसी क्रिमिनल अमरेश विक्रम सिंह ने बताया कि, मतदान की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। पुस्तकालय सभागार में मतदान के लिए 25 विशेष बूथ होंगे।
विज्ञापन


दोनों दिवसों में मतदान परिसर एवं उसके सामने स्थित गली व सड़क पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के लिए प्रवेश पं. कन्हैयालाल शुक्ल द्वार से होगा। निकास लाइब्रेरी के पीछे वाले द्वार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान में भाग लेने के लिए यूपी बार कौंसिल द्वारा प्रदत्त परिचय पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। मतदान परिसर के बाहर लगी वोटर लिस्ट में अपना नाम व क्रमांक देखकर आना होगा। मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed