फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   65 करोड़ रुपये में चमकेगा बाराबंकी शहर, ये है पूरा प्लान

65 करोड़ रुपये में चमकेगा बाराबंकी शहर, ये है पूरा प्लान

Sun, 18 Mar 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
65 करोड़ रुपये में चमकेगा बाराबंकी शहर, ये है पूरा प्लान
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाराबंकी। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के हर क्षेत्र में विकास का नया खाका खींचा है। इसके तहत 65 करोड़ रुपये से आम जनता से जुड़ी सुविधाएं जुटाने के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन इलाकों में विकास पर खास जोर रहेगा जो अभी हाल ही में नगर पालिका की सीमा में शामिल हुए हैं। नगर पालिका प्रयास शहर को नये सिरे से चमकाने पर है। इसके लिए अलग-अलग विभागों से विकास कार्यों को लेकर कार्ययोजनाएं मांगी गई थीं। शासन से इसके लिए अनुमति और बजट मिलने के बाद कई क्षेत्रों में काम भी शुरू हो चुका है। नागेश्वरनाथ व धनोखर तालाब के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। शहर को सड़कों, पानी की टंकी, पीएम आवास, कान्हा उपवन व पार्कों के सौंदर्यीकरण की सौगात मिली है।
विज्ञापन


12.5 करोड़ से बनेंगे 500 पीएम आवास
शहरवासियों को 500 प्रधानमंत्री आवास की सौगात मिलने जा रही है। एक पीएम आवास पर पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए लाभार्थी को सरकार द्वारा ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए करीब 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें
पुराने शहर से लेकर सीमा विस्तार के बाद शहर में शामिल हो रहे इलाके में नये सिरे से सड़कों का जाल बिछाया जाना है। सड़क निर्माण पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसका प्रस्ताव तैयार कर शासन से धन की मांग की गई है। धन स्वीकृत होते ही सड़कें बनवाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस करोड़ की लागत से बनेगा कान्हा उपवन
शहर में बेसहारा गायों की देखरेख के लिए एक कान्हा उपवन के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए मंझलेपुर में बारह बीघा जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। कान्हा उपवन के लिए दस करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत कर दिए हैं। इस पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।

दो करोड़ सुधरेगी मलिन बस्तियों की हालत
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में मलिन बस्ती की हालत सुधारने के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा करीब तीन किलोमीटर मार्ग की इंटरलॉकिंग व पचास लाख की लागत से नाला निर्माण का काम भी हो रहा है।

20 करोड़ से बनेंगी पानी की तीन टंकी
शहर में पेयजल की स्थिति में सुधार के लिए भी काम शुरू हो रहा है। नये इलाकों में पानी की सप्लाई सुधारने के लिए तीन नई टंकी बनाई जाएंगी। आलापुर, पल्हरी, फजुल्लागंज में बनने वाली इन पानी की टंकियों पर करीब बीस करोड़ से भी अधिक खर्च होने का अनुमान है।

आठ करोड़ से हो रहा नागेश्वरनाथ व धनोखर का सौंदर्यीकरण
शहर की ह्रदयस्थली कहे जाने वाले धनोखर व नागेश्वरनाथ तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च हो रहे है। शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है। शहर में सड़कों पर एलईडी लाइटें लग रही हैं। जहां सड़क पर लाइट नहीं लगी हैं वहां भी जल्द ही लगवाने की तैयारी की जा रही है।

शहर में शामिल नये इलाकों पर विशेष ध्यान
पूरे शहर में विकास कार्य कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पेयजल, बिजली, पीने का पानी, साफ-सपाई के इंतजाम के साथ सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिक के दायरे में आए नये इलाकों के विकास पर विशेष ध्यान जा रहा है।

शशी श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

जनता से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी
शहर में आम जनता से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पर खर्च होने करोड़ों रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। कई क्षेत्रों में विकास कार्य की शुरूआत भी हो गई है।
संगीता कुुमारी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed