{"_id":"5a831a4f4f1c1b4d588b85bd","slug":"41518541391-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बिछिया बाजार में पहुंचा तेंदुआ, घास चर रही बकरियों पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बिछिया बाजार में पहुंचा तेंदुआ, घास चर रही बकरियों पर बोला हमला
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार में मंगलवार सुबह तेंदुआ पहुंच गया। उसने घास चर रही बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। एक बकरी घायल हो गई। बकरे को तेंदुआ जंगल में खींच ले गया। मौके पर पहुंचे वन रक्षक ने हमले की पुष्टि की है। बाजार के लोग दहशत में हैं।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज में बिछिया बाजार है। बाजार से कुछ दूरी पर ही घना जंगल है। मंगलवार सुबह बाजार के लोग अपनेे कार्य में व्यस्त थे। तभी बाजार निवासी निजाम के मवेशी वनांचल विद्यालय के पीछे मैदान में घास चर रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर दिया।
हमले में एक बकरी जख्मी हो गई। बकरे को तेंदुआ जबड़े में दबोचकर जंगल में खींच ले गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। दोपहर बाद बकरे का कंकाल जंगल से बरामद हुआ। सूचना पर वन रक्षक अजीज अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों को सजग रहने को कहा। दिन में बाजार में तेंदुए के पहुंचने से लोग काफी डरे हुए हैं।