फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40,000 rupees withdrawn after swapping debit card of staffer posted at ACP office

Lucknow News: एसीपी दफ्तर में तैनात कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार रुपये

Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
40,000 rupees withdrawn after swapping debit card of staffer posted at ACP office
मोहनलालगंज। एसीपी मोहनलालगंज दफ्तर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जाहेंद्र कुमार का डेबिट कार्ड बदलकर जालसालों ने उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा डालीगंज भाड़ोटोला निवासी रवि के खाते से जालसाजों ने 96666 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

उन्नाव के मकदूमपुर निवासी जाहेंद्र कुमार बुधवार को मोहनलालगंज स्थित एसबीआई एटीएम गए थे। वहां एक युवक ने झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। जालसाज ने उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाले। मोबाइल पर मेसेज मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, रवि के खाते से 22 जुलाई को 96666 रुपये कट गए। उनका मोबाइल फोन अपडेट होने के बाद यह घटना हुई। उन्होंने 1930 पर शिकायत कर साइबर क्राइम सेल को पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed