फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4000 teachers to be recruited in UP.

खुशखबरी: सूबे में चार हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Sat, 21 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
4000 teachers to be recruited in UP.

सूबे में चार हजार उर्दू शिक्षकों की और भर्तियां होंगी। यह घोषणा बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश सरकार चार हजार उर्दू शिक्षकों की नियुक्तियां कर भी चुकी है। इतनी ही भर्तियां और की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि उर्दू एक ऐसी भाषा है जो भारत के अधिकतर इलाकों में बोली जाती है। यह भाषा आसानी से लोगों द्वारा समझी जाती है। यह अवामी जुबान है।

अहमद हसन शुक्रवार को जवाहर नवोदर विद्यालयों में तैनात उर्दू शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के समय भी उर्दू भाषा ने आजादी की ललक को जगाए रखा। इस मौके पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिम्पल वर्मा ने कहा कि उर्दू भाषा हमारे लिए धरोहर के समान है।


इसका सम्मान होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालयों में उर्दू भाषा दूसरी भाषा के रूप में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed