{"_id":"6af627cddc32467e1d0e04e3","slug":"40-teaching-modules-will-be-prepared-in-sanskrit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2005989-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संस्कृत में तैयार होंगे 40 शिक्षण मॉड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संस्कृत में तैयार होंगे 40 शिक्षण मॉड्यूल
विज्ञापन
बीबीएयू
लखनऊ। भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शैक्षणिक संसाधनों के रूप में विकसित किया जाएगा। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बृहस्पतिवार को संस्कृत एवं वैदिक अध्ययन विभाग की ओर से संचालित तीन महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें उपनिषदों में उपलब्ध ज्ञान के संकलन के साथ उसके डिजिटल संरक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही संस्कृत काव्यशास्त्र पर आधारित 40 शिक्षण मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनका लाभ स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के विद्यार्थियों को मिलेगा।
कुलपति आचार्य राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से वित्तपोषित तीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली का निर्माण और मानकीकरण, संस्कृत काव्यशास्त्र के आधार पर सौंदर्यशास्त्र के शिक्षण मॉड्यूल का विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा का आधुनिक तकनीक से संरक्षण एवं डिजिटलीकरण शामिल हैं। बैठक में जवाहरलाल नेहरू विवि, लखनऊ विवि, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान समेत कई संस्थानों के विशेषज्ञ ऑनलाइन और ऑफलाइन शामिल हुए। कार्यक्रम का समन्वय परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. बिपिन कुमार झा ने किया।
ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ सकेंगे मॉड्यूल
यूजीसी की परियोजना के तहत तैयार 40 शिक्षण मॉड्यूल संस्कृत और अंग्रेजी में विकसित किए गए हैं। इन्हें स्वयं (SWAYAM) और मूक्स (MOOCs) मंच के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। इससे विद्यार्थी घर बैठे भी विषय का अध्ययन कर सकेंगे।