फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram temple construction: राम मंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीरें

Tue, 06 Sep 2022 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Sep 2022 03:39 PM IST
सार

राम मंदिर के गर्भगृह में 400 पत्थर बिछाए जा चुके हैं और मंदिर के प्लिंथ का निर्माण भी पूरा हो गया है। ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 को निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
40 percent work of ram temple construction completed.
निर्माण की तस्वीरें। - फोटो : amar ujala

श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण का काम जोरों पर है। मंगलवार को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माण कार्यों का चित्र जारी कर देश दुनिया के भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति व भव्यता से अवगत कराया।



ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंदिर निर्माण का चित्र जारी किया। राम मंदिर निर्माण का अब तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मंदिर के प्लिंथ का भी काम पूरा हो गया है। वहीं, गर्भगृह में अब तक 400 पत्थर बिछाए जा चुके हैं।

बहुत जल्दी राम मंदिर के स्तंभों को भी जोड़ने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक गर्भगृह का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य बनाया है जबकि जनवरी 2024 से भव्य गर्भगृह में भक्तों को रामलला का दर्शन प्राप्त होने लगेगा।

40 percent work of ram temple construction completed.
- फोटो : amar ujala

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर तस्वीरें जारी कर रामभक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत करवाता रहता है। रामभक्त बड़ी बेसब्री से निर्माण कार्य पूरा करने का इंतजाम कर रहे हैं।

40 percent work of ram temple construction completed.
- फोटो : amar ujala

मंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों ने बड़ी संख्या में चंदा दिया है और अब भी रामलला के लिए बहुमूल्य उपहार लेकर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
40 percent work of ram temple construction completed.
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर के साथ ही अयोध्या नगर को भी विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। सरकार का उद्देश्य नगर को भारत की सांस्कृतिक नगरी की तरह विकसित करने का है।
विज्ञापन
40 percent work of ram temple construction completed.
बीते दिनों जारी की गई मंदिर निर्माण की तस्वीर। निर्माण कार्य में मजबूती का विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिससे कि मंदिर सदियों तक सुरक्षित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed