{"_id":"675e585a7b4c2ce041031291","slug":"40-percent-of-samples-of-bottled-water-used-in-uttar-pradesh-have-failed-bis-test-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उच्च जोखिम की श्रेणी में बोतलबंद पानी, बीआईएस की जांच में खुलासा; 15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उच्च जोखिम की श्रेणी में बोतलबंद पानी, बीआईएस की जांच में खुलासा; 15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार
Sun, 15 Dec 2024 10:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:17 AM IST
सार
यूपी में बोतलबंद पानी के 40% सैंपल फेल मिले हैं। बीआईएस की जांच में सैंपल मानकों पर खरे नहीं मिले। यह कारोबार करीब 15 हजार करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।
विज्ञापन
बोतलबंद पानी के 40 फीसदी सैंपल बीआईएस की जांच में फेल।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने बोतलबंद पीने के पानी को उच्च जोखिम की श्रेणी में रखा है। यूपी में इस्तेमाल होने वाले पैकेज्ड पेयजल के 40 फीसदी सैंपल बीआईएस की जांच में फेल हो गए हैं। इसे देखते हुए उत्पादन इकाइयों को पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी दी। साथ ही हर महीने सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ के मद्देनजर विशेष निगरानी की जा रही है और अपंजीकृत बोतलबंद पानी बेचने वाली इकाइयों पर छापे मारने की तैयारी की जा रही है। प्रयागराज, बनारस व अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम जिलों में बोतलबंद पानी की करीब 450 इकाइयां पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार
इसके अलावा अपंजीकृत इकाइयों की संख्या लगभग 600 है। फ्लैवर्ड वाटर के नाम से अलग इकाइयां हैं, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के कंट्रोल में आती हैं। यूपी में ही बोतलबंद पानी का कारोबार 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।
विज्ञापन