फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 people were booked for protesting by placing a dead body on the road

Lucknow News: सड़क पर शव रखकर किया था प्रदर्शन, 40 पर केस

Fri, 06 Feb 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
40 people were booked for protesting by placing a dead body on the road
मोहनलालगंज। गणेश खेड़ा में श्रमिक सुभाष चंद्र की आत्महत्या के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोहनलाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रदर्शन करने वालों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ मिलकर शव रखकर नई जेल रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान उन लोगों ने सुभाष की पत्नी के नाम खरीदी गई छह बिस्वा भूमि उनके चार बच्चों के नाम दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक नई जेल रोड जाम रही। इसमें एंबुलेंस समेत अन्य वाहन फंसे थे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अतुल सिंह की तहरीर पर प्रदर्शन में शामिल सुभाष के भाई प्रेमचंद, फूलचंद्र, ज्ञानचंद्र, भतीजे आकाश, विकास, निखिल, बहन रेखा, बहनोई महेश, रिश्तेदार राजेश बबलू, चचेरे भाई सुजीत, अजीत, राजू, परिचित अनूप, बउवा व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed