{"_id":"64caa8f4e6984412540c8134","slug":"40-officers-found-absent-answer-sought-raebareli-news-c-101-1-slko1033-2025-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 40 अफसर मिले गैरहाजिर, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 40 अफसर मिले गैरहाजिर, जवाब तलब
Thu, 03 Aug 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रासर
डीएम के आदेश पर 18 ब्लॉकों के 54 कार्यालयों में जांची उपस्थिति
बीईओ, सीडीपीओ, पशु चिकित्सक भी निरीक्षण के दौरान नहीं मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बुधवार को जिले के सभी 18 ब्लॉकों के 54 कार्यालयों में डीएम के आदेश परएक साथ छापामारी करके उपस्थिति जांच कराई गई। ऊंचाहार का पशु चिकित्सालय 12 बजे बंद मिला और ताला लटक रहा था। जगतपुर पशु चिकित्सालय के डॉक्टर गैरहाजिर रहे। कहीं खंड शिक्षा अधिकारी तो कहीं सीडीपीओ व अन्य अधिकारियों समेत 40 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी को जवाब मांगा गया है।
बुधवार को डीडीओ अरुण कुमार ने जगतपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय और पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डॉ. दिलीप कुमार गैरहाजिर मिले। कई कर्मचारी भी कार्यालयों में नहीं मिले। जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने ऊंचाहार के कार्यालयों का निरीक्षण किया तो 12 बजे पशु चिकित्सालय में ताला लटका मिला। पूरा का पूरा स्टाफ गैरहाजिर रहा। इसकेे अलावा सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ सत्यजीत, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य लोग गैरहाजिर रहे।
इसी तरह पीडी राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग ब्लॉकों का निरीक्षण किया। जिले भर में 40 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सभी 18 ब्लॉकों के 54 कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कराई गई। निरीक्षण में बीईओ, सीडीपीओ, पशु चिकित्सकों समेत 40 लोग गैरहाजिर मिले। संबंधितों से गैरहाजिर रहने के संबंध में जवाब मांगा गया है।