फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 lakhs stolen from real estate business

Lucknow News: रियल एस्टेट कारोबार से हड़पे 40 लाख

Fri, 30 May 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
40 lakhs stolen from real estate business
लखनऊ। राजेंद्रनगर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सत्य कुमार दरबारी ने चार लोगाें पर जमीन के नाम 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बीबीडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सत्य कुमार दरबारी के मुताबिक, 2014 में वह जमीन खरीदना चाहते थे। इस सिलसिले में उनकी पहचान भरवारा निवासी दीपू और देवेंद्र यादव से हुई थी। दोनों ने उन्हें किसान बलदेव प्रसाद से मिलाया था। किसान ने जमीन दिखाई थी। सौदा 56.93 लाख में तय हुआ था, जिसमें से उन्होंने दीपू और देवेंद्र को 10 लाख और बलदेव को 30 लाख का भुगतान किया था। इस बीच सत्य कुमार को पता चला कि जमीन सीलिंग में है। बलदेव से बात करने पर उसने कुछ समय बाद सीलिंग हटने और रजिस्ट्री करने की बात कही थी।
विज्ञापन

थोड़े दिन बाद बलदेव की मौत हो गई। कारोबारी ने जब किसान की पत्नी लक्ष्मी और बेटे धीरज से रजिस्ट्री की बात कही तो दोनों मुकर गए। जांच में आया कि जमीन सीलिंग में जा चुकी है। सत्य कुमार के विरोध पर आरोपी धमकाने लगे। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक, मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed