फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 lakh to family of martyr policeman

...तो शहीद पुलिसकर्मी के परिवारीजनों को मिलेंगे 40 लाख

Sun, 15 Oct 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Oct 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
40 lakh to family of martyr policeman
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर शासन में मंथन हो रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती स्तर पर ही है।

विज्ञापन


शासन ने इस संबंध में अन्य राज्यों में दी जा रही अनुग्रह राशि के बारे में पता करने को कहा है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से शहीदों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाए जाने का एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों को 20 लाख और उसके माता-पिता को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन


शासन की मंशा है इसे 40 लाख किया जाए और शहीद के माता पिता को 10 लाख रुपये दिए जाएं। हालांकि पहले सिर्फ 10 लाख रुपये शहीद के परिवारीजनों को दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2014 में अखिलेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 20 लाख करने के साथ ही माता-पिता को पांच लाख रुपये अलग से देने की व्यवस्था की थी। तीन साल में ही इस राशि को दोगुना करने पर विचार किया जा रहा है। 
हालांकि गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि  अनुग्रह राशि बढ़ाए जाने से पहले कई चीजों को अध्ययन किया जा रहा है।

उसका कहना है कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कई राज्यों से अधिक अनुग्रह राशि दी जा रही है। निकट भविष्य में इस पर क्या निर्णय होगा यह कहना अभी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed