{"_id":"5e0da2d48ebc3e87b84de797","slug":"40-died-on-wednesday-because-of-cold-wave-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हल्की धूप होने से ठंड से मिली राहत पर बर्फीली हवाओं का कहर जारी, बुधवार को 40 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की धूप होने से ठंड से मिली राहत पर बर्फीली हवाओं का कहर जारी, बुधवार को 40 की मौत
Thu, 02 Jan 2020 01:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नए साल में पहले दिन हल्की धूप होने से थोड़ा राहत जरूर मिली लेकिन बर्फीली हवाओं से ठंड का कहर जारी रहा। प्रदेश में बुधवार को ठंड से 40 लोगों की और मौत हो गई। वहीं रात की सर्द हवाओं से मुजफ्फरनगर में पारा जमाव बिंदु के नजदीक 0.9 व सहारनपुर में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कानपुर देहात, उन्नाव व औरैया में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन
प्रदेश में ठंड के चलते कानपुर में 18, महोबा में 5, झांसी में 3, मुजफ्फरनगर, अमरोहा व कन्नौज में 2-2, आगरा, रामपुरा, मुरादाबाद, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, इटावा, संभल व कानपुर देहात में 1-1 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
साल के पहले दिन बुंदेलखंड व सेंट्रल यूपी के कुछ जिलों में दिन में धूप निकलने से राहत रही, हालांकि शाम को गलन बढ़ गई। वैसे ज्यादातर जिलों में ठंड का तेवर कल जैसा ही रहा। चित्रकूट व हमीरपुर में बूंदाबांदी से मौसम की बेरहमी बढ़ गई। कड़ाके की ठंड से समूचा जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड लगने से 30 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
कानपुर में सबसे ज्यादा 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोहरे के कारण बुधवार को अप एवं डाउन गोमती एक्सप्रेस रद्द रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ के बनने से फिर से वेस्ट यूपी और एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। अभी दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सर्दी का असर अभी कम नहीं होगा।
Trending Videos
इन जिलों का ऐसा रहा तापमान
मुजफ्फरनगर में 0.9 डिग्री
सहारनपुर में 1.5 डिग्री
महोबा में 03 डिग्री
कानपुर देहात में 3.02 डिग्री
उन्नाव में 3.02 डिग्री
औरैया में 3.04 डिग्री
आगरा में 3.9 डिग्री
कन्नौज में 04 डिग्री
चित्रकूट में 4.05 डिग्री
सहारनपुर में 1.5 डिग्री
महोबा में 03 डिग्री
कानपुर देहात में 3.02 डिग्री
उन्नाव में 3.02 डिग्री
औरैया में 3.04 डिग्री
आगरा में 3.9 डिग्री
कन्नौज में 04 डिग्री
चित्रकूट में 4.05 डिग्री