{"_id":"36c3242e4701b9d9e210fd91f26d97b8","slug":"40-crore-for-aminabad-and-chawk-electricity-reform","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ से बदलेगी चौक-अमीनाबाद की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 करोड़ से बदलेगी चौक-अमीनाबाद की सूरत
लखनऊ/नरेश शर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे व्यस्त इलाके अमीनाबाद एवं चौक की बिजली व्यवस्था को सही करने के लिए मुख्यमंत्री को दखल देना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद लेसा ने आनन-फानन में हजरतगंज की तर्ज पर यहां की मार्केट और गैर व्यावसायिक इलाके की बिजली सुधार के कार्य का ब्लूप्रिंट तैयार करके मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है।
इस कार्य पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ब्लूप्रिंट के अनुसार अमीनाबाद और चौक इलाकों से ओवर हेड 11 हजार वोल्ट (11 केवी) व 220 वोल्ट की एलटी लाइनों के पोल एवं उन पर झूल रहे जानलेवा तार भी हटेंगे।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बिजली सुधार कार्य योजना का ब्लूप्रिंट तैयार करके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपा है।
इससे पूर्व, लेसा ने सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार कराया और मध्यांचल निगम ने कॉर्पोरेशन अध्यक्ष को हस्तांतरित किया। कार्य मद में मुख्यमंत्री ने राशि मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
अफसरों का अनुमान है कि राशि मिलने का सिलसिला इसी महीने से शुरू हो जाएगा, लेकिन सुधार कार्य की शुरुआत गर्मी कम होने पर की जाएगी। अमीनबाद में 24 और चौक में 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस सुधार कार्य से मार्केट के साथ ही आवासीय इलाकों को भी सुविधा मिलेगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने बताया कि सरकार की व्यापारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की पहली प्राथमिकता है।
अमीनाबाद एवं चौक की बिजली व्यवस्था का कायाकल्प करने की योजना तैयार हुई है।