फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 months old child effected from corona

सिविल में भर्ती चार माह का बच्चा कोरोना संक्रमित

Sun, 03 Jan 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
4 months old child effected from corona
पीआईसीयू 24 घंटे के लिए बंद, बच्चे को केजीएमयू शिफ्ट किया गया
विज्ञापन

निमोनिया के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया चार माह का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। बच्चे को पीडियाट्रिक आइसीयू (पीआईसीयू) में भर्ती किया गया था। बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टी होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वहां भर्ती अन्य बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराने के साथ ही पीआईसीयू को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सैनिटाइजेशन के बाद ही पीआईसीयू खुलेगा। संक्रमित बच्चे को केजीएमयू भेजा गया है।

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया कि दो दिन पहले सर्दी व निमोनिया पीड़ित एक बच्चा इमरजेंसी में आया। हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल पीआईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। इमरजेंसी केस होने के कारण बच्चे को पहले भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, उसके बाद कोविड टेस्ट कराया गया। कुछ ही देर में बच्चे में वायरस की पुष्टि हो गई। राहत की बात यह है कि पीआईसीयू में भर्ती अन्य बच्चों की हालत अधिक गंभीर नहीं थी, जिस कारण उन्हें आसानी से दूसरे वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा पीआईसीयू में भर्ती रहे बच्चों समेत डॉक्टरों व स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed