फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 dead due to explosion and fire in up

पटाखा कारोबारी के घर में धमाका, 4 की मौके पर मौत

Tue, 29 Sep 2015 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
4 dead due to explosion and fire in up

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पटाखा बनाने वाले एक घर में भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट के भयावह होने का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


सुल्तानपुर ज़िले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफल्लागंज बाजार निवासी पटाखा कारोबारी क्यूम के यहां विस्फोट हुआ। विस्फोट होने की वजह घर में बन रहे पटाखों का होना है।

विज्ञापन


इस विस्फोट के दौरान कई लोग घर के अंदर थे। विस्फोट के बाद कई तो निकलने में सफल रहे लेकिन 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मरने वाले में से 2 बच्चे, एक पुरुष और एक महिला शामिल है। इस विस्फोट में घायल बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार अभी कई लोग उस घर में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट होते ही पूरा माहौल चीख-चिल्लाहट में बदल गया। अचानक हुए तेज धमाके के साथ चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई देनी लगीं। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चार की मौत हो चुकी थी। गांव वालों की मदद से पुलिस ने घायलों को घर से निकालने के बाद अस्पताल भेजने का प्रबंध शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed