{"_id":"6983b04258c9588e9204f9c6","slug":"398-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-car-booking-lucknow-news-c-13-lko1096-1590101-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार बुकिंग के नाम पर 3.98 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार बुकिंग के नाम पर 3.98 लाख रुपये की ठगी
Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र के एक कार शोरूम में कार्यरत सेल्समैन पर ग्राहक से कार बुकिंग के नाम पर 3.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ग्राहक की शिकायत के बाद सेल्समैन और दो अन्य के खिलाफ कृष्णानगर थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है।
बहराइच के किशुनपुर मीठा निवासी खलील के अनुसार, उन्होंने कृष्णानगर स्थित शोरूम से कार बुक कराने के लिए 25 हजार रुपये एडवांस जमा किए थे। आरोप है कि सेल्समैन राकेश गजेंद्र सिंह के कहने पर उन्होंने पुलकित और अजीत सोनी के बैंक खातों में कार की पूरी कीमत के तौर पर 3.98 लाख रुपये जमा करा दिए। जब वह 15 दिन बाद कार लेने पहुंचे तो सेल्समैन वहां से गायब था। शोरूम मैनेजर ने बताया कि केवल 25 हजार रुपये ही जमा हुए हैं। उन्होंने सेल्समैन को दिए रुपयों का विवरण देना चाहा तो मैनेजर ने अभद्रता की और शोरूम से भगा दिया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि सेल्समैन व दोनों खाताधारकों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)