फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 trains will be diverted on Charbagh Railway Station.

यात्रीगण ध्यान दें: चारबाग स्टेशन पर 46 दिनों तक प्रभावित रहेगा 36 ट्रेनों का संचालन, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 19 Feb 2022 12:23 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Feb 2022 12:23 PM IST
सार

लखनऊ के तीन नंबर प्लेटफॉर्म के वॉशेबुल एप्रेन के पुनर्निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसलिए 21 फरवरी से सात अप्रैल तक संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
36 trains will be diverted on Charbagh Railway Station.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन के वॉशेबुल एप्रेन के पुनर्निर्माण के लिए 21 फरवरी से सात अप्रैल तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इन 46 दिनों तक 36 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें कई गाड़ियों को बदले रूट से चलाया जाएगा तो कई ट्रेनों को तीन नंबर की जगह बदले प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन 12596/95 आनंदविहार टर्मिनल गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस कानपुर, मानकनगर, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा के बदले रूट से चलेगी। ट्रेन चारबाग स्टेशन नहीं आएगी। वहीं, 26 फरवरी व 05, 12, 19, 26 मार्च तथा दो अप्रैल को प्लेटफॉर्म नंबर एक से चलने वाली 14260 लखनऊ-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ट्रेन को 20 मिनट रोककर चलाया जाएगा। यह रायबरेली के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन


ऐसे ही 21 फरवरी से सात अप्रैल तक प्लेटफॉर्म नंबर दो से चलने वाली 12558 लखनऊ-अहमदाबाद ट्रेन को दस मिनट रोककर चलाया जाएगा। यह मुरादाबाद व गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आने वाली 32 गाड़ियों को बदले प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नंबर की ट्रेनें यहां से चलेंगी
प्लेटफॉर्म नंबर एक से 22418 नई दिल्ली-वाराणसी, 22420 आनंदविहार-गाजीपुर, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर, 14650 अमृतसर-जयनगर, 14674 अमृतसर- जयनगर, 15030 पुणे-गोरखपुर, 12420 नई दिल्ली-लखनऊ, 15026 आनंदविहार-मऊ, 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। प्लेटफॉर्म दो से ट्रेन 09451 गांधीधाम-बोडेली एक्सप्रेस, 12328 देहरादून-हावड़ा, 12370 हरिद्वार-हावड़ा, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 13308 फिरोजपुर-धनबाद, 12540 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म नंबर चार से 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13258 आनंदविहार-लखनऊ , प्लेटफॉर्म पांच से 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, 19167 अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस, 14215 प्रयागराज संगम-लखनऊ एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म छह से 19269 पोरबंदर-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, 15068 बांद्रा-गोरखपुर, 19402 लखनऊ-अहमदाबाद, 12595 गोरखपुर-आनंदविहार, 12571 गोरखपुर-आनंदविहार तथा प्लेटफॉर्म सात से 20402 लखनऊ -वाराणसी एक्सप्रेस, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा व 11080 गोरखपुर-एलटीटी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed